डुमरांव : एनएच 84 के महाराजा कोठी के समीप सोमवार को बेकाबू बाइक ने एक साइकिल सवार को धक्का मार दिया जिससे साइकिल सवार वृद्ध जख्मी हो गया. राहगीरों की मदद से जख्मी को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया. घटना में बाइक सवार भी चोटिल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. बाइक सवार की पहचान सोनवर्षा के दिलीप कुमार के रूप में हुई. जबकि गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध रामपुर मठिया निवासी बच्चा यादव (70) वर्ष बताये जाते हैं. घटना को लेकर बताया जाता है कि बाइक सवार अपनी बहन जो पुराना भोजपुर में है उसके यहां से सोनवर्षा अपने गांव जा रहा था.
बाइक ने साइकिल सवार को कुचला, स्थिति नाजुक
डुमरांव : एनएच 84 के महाराजा कोठी के समीप सोमवार को बेकाबू बाइक ने एक साइकिल सवार को धक्का मार दिया जिससे साइकिल सवार वृद्ध जख्मी हो गया. राहगीरों की मदद से जख्मी को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया. घटना में बाइक सवार भी चोटिल हो गया है. घटना की […]

वापसी के दौरान तेज रफ्तार के कारण मुख्य सड़क पर साइकिल सवार को धक्का मार दिया. इस हादसे में दोनों जख्मी हो गये. घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. थानाध्यक्ष कुणालचंद ने बताया कि इस मामले में पीड़ित ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन आने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.