नावानगर : शराब तस्करों के मंसूबों पर बक्सर एसपी राकेश कुमार ने एक बार फिर पानी फेर दिया. नावानगर थाना पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. शराब यूपी से नावानगर लायी जा रही थी. जानकारी के अनुसार नावानगर थाने की पुलिस ने रात में गश्ती कर रही थी.
इसी बीच केसठ ईंट भट्ठा के पुलिस ने एक कार को डुमरांव की तरफ से आते हुए देखा तो उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वाहनचालक पुलिस को देखते ही कार को और तेज भगाने लगा. पुलिस ने उसका पीछा किया तो चालक ने कार छोड़कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने जब कार की तलाशी तो कार से 275 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने वाहन को जब्त कर अपने साथ थाने ले आयी.
