पुरानी रंजिश में बीच रास्ते हुई मारपीट, एक घायल

राजपुर : थाना क्षेत्र के बक्सर-मोहनियां मुख्य मार्ग पर चौबे की छावनी के पास बाइक पर सवार होकर अपने गांव नागपुर लौट रहे वीर प्रकाश राम को बीच रास्ते में ही मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा भेजा गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर […]

राजपुर : थाना क्षेत्र के बक्सर-मोहनियां मुख्य मार्ग पर चौबे की छावनी के पास बाइक पर सवार होकर अपने गांव नागपुर लौट रहे वीर प्रकाश राम को बीच रास्ते में ही मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा भेजा गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार नागपुर गांव के दुर्गा सिंह के साथ बहुत पहले से किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिस मामले में विगत एक वर्ष के अंदर कई बार बंदूके भी गरज चुकी हैं.
जबकि कई बार लाठी डंडे भी चले हैं, लेकिन इसके बाद भी इनके बीच विवाद नहीं सुलझ पाया है. इसी बात को लेकर इन दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था़ बुधवार को बाइक पर सवार होकर वीर प्रकाश अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान बीच रास्ते में ही रोककर इसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >