अपराधियों के पास से हथियार और बाइक बरामद
राजपुर : अपराध की योजना बनाते पुलिस ने तीन अपराधियों को मंगलवार को धर दबोचा. पकड़े गये अपराधियों के पास से आधुनिक हथियार, कारतूस और बाइक बरामद हुई है. पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है. जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात दो बजे पलिया गांव के समीप लूट की घटना को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी इकठ्ठा हुए थे .सूचना मिलने के साथ ही टीम गठित कर पलिया के समीप पुलिस ने छापेमारी की,
जहां से सोना मीर उम्र 20 वर्ष, प्रिंस कुमार उम्र 18 वर्ष, राहुल कुमार उम्र 16 वर्ष पकड़े गये. पुलिस के मुताबिक जब्त बाइक भी चोरी की है. यह बाइक सरंेजा गांव के सिद्धनाथ चौहान की है, जिसे चोरों ने सरेंजा स्थित महावीर स्थान से गायब किया था, लेकिन इस गाड़ी पर गलत नंबर बीआर 44 डी/4476 अंकित कर घुम रहे थे़
पुलिस ने जब इसके चेसिस के नंबर से मिलान किया, तो मामला सामने आ गया़ इसके साथ ही गाड़ी पर सवार सोना मीर के पास से आठ राउंड का पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ है़ पुलिस का ऐसा मानना है कि यह सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देनेवाले थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें दबोच लिया है़ यह राजपुर पुलिस के लिए बड़ी सफलता ही कही जायेगी कि समय से पूर्व ही इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
