हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक

राजपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति की बैठक की गयी. सभा की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने की. कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कर्मियों एवं जन प्रतिनिधियों को बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की शपथ दिलायी गयी. इसके बाद पंचायत समिति सदस्यों को पंचम वित्त आयोग […]

राजपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति की बैठक की गयी. सभा की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने की. कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कर्मियों एवं जन प्रतिनिधियों को बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की शपथ दिलायी गयी. इसके बाद पंचायत समिति सदस्यों को पंचम वित्त आयोग के मद से पंचायतों में नाली-गली निर्माण कार्य करने के लिए सर्वसमति से प्रस्ताव पारित किया गया.

इसके बाद बीडीओ ने बताया कि इसके लिए बीडीसी को संबंधित पंचायत के मुखिया से अनापति प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा. इसके बाद बारुपुर बीडीसी प्रतिनिधि ठाकुर प्रताप सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि सीडीपीओ की मनमानी की वजह से बारुपुर पंचायत में वर्ष 2013-14 में बनकर तैयार हुआ आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई नहीं होती है. इसके बाद उपप्रमुख धनावर्ती देवी ने शिक्षा पर सवाल करते हुए कहा कि विभिन्न विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दी जा रही है.

जबकि धनसोई मुखिया मनोज प्रसाद खरहना मुखिया अनिल कुमार द्वारा पेंशनधारियों के मामले पर कहा कि विगत डेढ़ वर्षों से भुगतान नहीं होने से लोग इधर-उधर भटक रहे हैं. जिस पर बीडीओ ने कहा कि शीघ्र ही मामले का निष्पादन होगा. बीडीसी रमेश राम ने कहा कि पंचायतों में लाभुकों को राशन केरोसिन का वितरण समय पर नहीं किया जा रहा है. समहुता मुखिया नौसाद अली बीडीसी संजय ठाकुर ने किसान हित में अधिकारियों को घेरते हुए कहा कि शताब्दी नलकूप योजना के तहत किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >