बच्चों के आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट

राजपुर : थाना क्षेत्र के पुरैनी खुर्द गांव में गुरुवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के सुमित्रा कुंवर और पप्पू राम घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष के कन्हैया राम घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बच्चे आपस में खेल रहे थे. इसी बीच किसी […]

राजपुर : थाना क्षेत्र के पुरैनी खुर्द गांव में गुरुवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के सुमित्रा कुंवर और पप्पू राम घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष के कन्हैया राम घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बच्चे आपस में खेल रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर उलझ गये. बच्चों को मारपीट करता देख एक पक्ष द्वारा बच्चों को फटकार लगायी गयी, तभी दूसरे पक्ष की तरफ से गाली-गलौज शुरू कर दी गयी और देखते-ही-देखते जमकर लाठियां चलने लगीं,

जिसमें सभी घायल हो गये़ वहीं, दूसरी तरफ जलीलपुर गांव के हजारी के डेरा पर हुई मारपीट में ममता देवी घायल हो गयी, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

भूमि विवाद में हिंसक झड़प, महिला को पीटा : बक्सर. इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पसहरा डेरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार पसहरा गांव निवासी मनोज चौहान जमीन में बांस लगा रहे थे.
जिसका विरोध विंध्याचल चौधरी की पत्नी धर्मावती देवी ने की, जिसके बाद कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ा और मारपीट तक जा पहुंचा. महिला को नामजद लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. बीच बचाव करने आयी उसकी पुत्री आरती कुमारी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >