बक्सर : जिस वक्त डुमरांव के नया भोजपुर में ब्लास्ट हुआ उस वक्त इरफान अपने घर के छत पर था. ब्लास्ट को अपनी आंखों से देख उसके होश उड़ गये. कुछ पल के लिए उसे समझ में ही नहीं आ रहा था कि पूरी तरह शांत दिखनेवाला घर अचानक बम ब्लास्ट में कैसे दहल उठा. उसने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर के लिए सारे लोग सन्न रह गये. घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जान बचाने के लिए लोग इधर-से-उधर भागने लगे. इरफान ने बतया कि कुछ पल के लिए आंखों पर भी यकीन नहीं हो रहा था. इस तरह की घटना को फिल्म व टेलीविजन पर भी इससे पहले देखा था.
मैंने अभी तक टीवी पर ही देखा था इस तरह का ब्लास्ट, अब कुछ समझ में नहीं आ रहा
बक्सर : जिस वक्त डुमरांव के नया भोजपुर में ब्लास्ट हुआ उस वक्त इरफान अपने घर के छत पर था. ब्लास्ट को अपनी आंखों से देख उसके होश उड़ गये. कुछ पल के लिए उसे समझ में ही नहीं आ रहा था कि पूरी तरह शांत दिखनेवाला घर अचानक बम ब्लास्ट में कैसे दहल उठा. […]

देर रात पहुंची एफएसएल की टीम : डूमरांव के भोजपुर में हुए बम विस्फोट की जांच करने देर रात पटना से एफएसएल की टीम बक्सर पहुंची. जहां घटना के कारणों की जांच की. विस्फोट के बाद एफएसएल की टीम को बुलाया गया था. इसके साथ ही घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है. रात होने के कारण जांच करने वाली टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ा.