पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में लाये केंद्र

विरोध. आप कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला जलाया बक्सर : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजना वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के पुलिस चौकी पर शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहल किया. साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम […]

विरोध. आप कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला जलाया

बक्सर : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजना वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के पुलिस चौकी पर शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहल किया. साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभम कुमार उपाध्याय ने की. उन्होंने कहा कि विदेश के बाजारों में रोजना तेल की कीमत घट रही है, लेकिन भारत में रोजना पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ रहा है. केंद्र सरकार डीलरों को अप्रत्याशित फायदे देने और टैक्स से देश को लूटने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि नेपाल और श्रीलंका में भारत से तेल ईंधन किया जाता है, जहां तेल की कीमत भारत देश से ज्यादा कम है.
वहीं, पाकिस्तान में भी तेल की कीमत बहुत कम है. केंद्र सरकार सभी चीजों पर जीएसटी लगायी है, लेकिन पेट्रोल और डीजल पर आज तक जीएसटी नहीं लगाया है. केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ा कर देश की जनता की जेब काट रही है. केंद्र सरकार को पेट्रोल और डीजल पर जीएसटी लगा देना चाहिए. अगर केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल कीमतों में कमी नहीं लाती है, तो पूरे देश में आंदोलन किया जागा. मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एसके सिंह, रविशंकर भारद्वाज, रविशंकर ठाकुर, चंद्रभूषण मिश्रा, वंशीधर मिश्रा, मुस्तफा, संजीव उपाध्याय, अनिल उपाध्याय मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >