ब्रह्मपुर के रहथुआ में नेपाल के चित्रा मंदिर का होगा दीदार

ब्रह्मपुर : हर साल की भांति इस साल भी प्रखंड के रहथुआ गांव में दुर्गापूजा को लेकर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. रहथुआ गांव में सम्राट क्लब के तत्वावधान में वर्षों से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. गांव हर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाता है, जिसकी तैयारियां एक माह […]

ब्रह्मपुर : हर साल की भांति इस साल भी प्रखंड के रहथुआ गांव में दुर्गापूजा को लेकर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. रहथुआ गांव में सम्राट क्लब के तत्वावधान में वर्षों से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. गांव हर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाता है, जिसकी तैयारियां एक माह पहले से ही होने लगती है. इस साल नेपाल स्थित प्रसिद्ध चित्रा मां मंदिर की प्रतिकृति कारीगरों द्वारा बनायी जा रही है. मजे की बात यह है कि पंडाल का निर्माण बंगाल के मुसलमान कलाकार नसीर अहमद द्वारा किया जा रहा है.

प्रखंड में बादल स्पोर्टिंग क्लब निमेज, संगम कला मंच ब्रह्मपुर, पचपेड़वा, चंद्रपुरा, नैनीजोर आदि में भी भव्य पंडाल बनाये जाते हैं. पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. रहथुआ गांव में बने पंडाल एवं पूजा का अपना अलग महत्व है. दूर-दूर से लोग पूजा पंडाल को देखने आते हैं. पूजा को लेकर सम्राट क्लब के सचिव सीताराम चौधरी एवं उपाध्यक्ष कृपानाथ पांडेय एवं चंदन पांडेय ने बताया कि पूजा में श्रद्धालुओं के लिए सुविधा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. पूजा को सफल बनाने में शिवम पांडेय, प्रवीण पांडेय, संजय गुप्ता, मुन्ना चौधरी एवं शिवजी सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >