केसठ पैक्स के मदन बने अध्यक्ष

उपचुनाव. कड़ी सुरक्षा के बीच केसठ पैक्स के लिए हुआ मतदान बक्सर/केसठ : केसठ पैक्स का उपचुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया. मदन प्रसाद केसठ पैक्स के अध्यक्ष चुने गये. चुनाव में 54.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पुरुषों की अपेक्षा इस चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर […]

उपचुनाव. कड़ी सुरक्षा के बीच केसठ पैक्स के लिए हुआ मतदान

बक्सर/केसठ : केसठ पैक्स का उपचुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया. मदन प्रसाद केसठ पैक्स के अध्यक्ष चुने गये. चुनाव में 54.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पुरुषों की अपेक्षा इस चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पुरुषों के अनुपात में तीन प्रतिशत ज्यादा महिलाओं ने वोटिंग की. सुबह सात बजे से ही मतदान का कार्य शुरू हो गया था. शाम तीन बजे तक मतदान के समय सीमा निर्धारित थी.
बूथ संख्या एक एवं दो पर लाइन में लग जाने के कारण साढ़े तीन बजे तक मतदान कराया गया. चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. एसडीओ गौतम कुमार और डीएसपी कमलापति सिंह ने घूम-घूम कर मतदान केंद्रों का जायजा लिया. इस दौरान फर्जी वोटिंग करते हुए एक युवक को पकड़ा गया, जिसे मतदान खत्म होने के बाद छोड़ दिया गया. मतगणना का कार्य देर शाम तक चला.
53 प्रतिशत पुरुष मतदाता, तो 56.9 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान
पैक्स चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जहां 53 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं, महिलाओं ने 56.9 प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पहली बार ऐसा हुआ है कि पैक्स उपचुनाव में पुरुषों की अपेक्षा तीन प्रतिशत ज्यादा महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. सुबह से ही महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन लगाकर खड़ी हो गयी थीं.
सुरक्षा के किये गये थे पुख्ता इंतजाम : पैक्स चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ महिला सुरक्षा बलों को भी मतदान केंद्र पर लगाया गया था. इसके अलावा एसडीओ और डीएसपी घूम-घूम कर मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे थे. नावानगर थाना प्रभारी राजीव रंजन दलबल के साथ मतदान केंद्रों पर डटे हुए थे. मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए अधिकारियों ने मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को कई निर्देश भी देते दिखे.
गर्मी को देखते हुए प्रत्याशियों ने मतदाताओं के लिए भेजी गाड़ी : पैक्स चुनाव को लेकर केसठ में पांच बूथ बनाये गये थे. मतदान केंद्रों पर आने के लिए प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी गाड़ियों से लाये, जहां मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. धारा 144 होने के बावजूद मतदान केंद्रों के रेडियस में प्रत्याशियों के वाहन पहुंचे. सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम तीन बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. मतदाताओं के लिए प्रत्याशी समर्थकों ने चाय-पानी की भी व्यवस्था की थी. मतगणना केंद्रों पर बिना प्रवेशपत्र दिखाये जाने की अनुमति नहीं थी.
इन पदों के लिए डाले गये वोट, इतने प्रत्याशी मैदान में
पैक्स अध्यक्ष एक चुनाव मैदान में प्रत्याशी-10
कार्यकारणी सदस्य 10 चुनाव मैदान में प्रत्याशी 34
सामान्य पुरुष तीन चुनाव मैदान में प्रत्याशी 12
महिला दो चुनाव मैदान में प्रत्याशी चार
अतिपिछड़ा पुरुष एक प्रत्याशी 07, महिला 00, प्रत्याशी 00
अनुसूचित जाति पुरुष एक प्रत्याशी 03, महिला 01, प्रत्याशी दो
पिछड़ा पुरुष एक प्रत्याशी 04, महिला 01, प्रत्याशी दो
मतदान का प्रतिशत एक नजर में
सुबह 7 से 9 बजे तक10.71 प्रतिशत
सुबह 9 से 11 बजे तक23.75 प्रतिशत
सुबह 11 बजे 1 बजे तक36.28 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक54.1 प्रतिशत
कुल मतदान54.8 प्रतिशत
कुल मतदाता3191 प्रतिशत
पुरुष मतदाता, 2198 व महिला मतदाता993

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >