गंगा में अधेड़ ने लगायी छलांग

घटनास्थल से मोबाइल और कपड़े बरामद, जांच में जुटी पुलिस बक्सर : गंगा नदी में एक अधेड़ ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस रामरेखा घाट पर पहुंची, जहां से अधेड़ का मोबाइल और कपड़ा बरामद हुआ है. स्थानीय गोताखोरों द्वारा काफी देर तक खोजबीन की गयी, […]

घटनास्थल से मोबाइल और कपड़े बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर : गंगा नदी में एक अधेड़ ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस रामरेखा घाट पर पहुंची, जहां से अधेड़ का मोबाइल और कपड़ा बरामद हुआ है.
स्थानीय गोताखोरों द्वारा काफी देर तक खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. मोबाइल में भी सिम नहीं था, जिससे अधेड़ का पता नहीं चल पाया. पुलिस फिलहाल बरामद मोबाइल के इएमआइ नंबर से जांच में जुटी हुई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक व्यक्ति रामरेखा घाट के समीप से आत्महत्या करने के उद्देश्य से गंगा में छलांग लगायी है. सूचना के साथ ही पुलिस जब वहां पहुंची, तो अधेड़ का मोबाइल और कपड़ा बरामद हुआ.
मामले की जांच की जा रही है. काफी देर तक खोजबीन की गयी, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया. बरामद मोबाइल के सीडीआर से पुलिस पहचान में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >