यात्री गण ध्यान दें, यह कल वाली हिमगिरि एक्सप्रेस है

बक्सर : ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. कई ट्रेनें इतनी लेट चल रही हैं कि पूछताछ काउंटर से एनाउंस करना पड़ रहा है कि ‘यात्री गण कृपया ध्यान दें, यह कल वाली हिमगिरि एक्सप्रेस है’. प्रतिदिन एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से लेकर 16 घंटे की देरी से […]

बक्सर : ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. कई ट्रेनें इतनी लेट चल रही हैं कि पूछताछ काउंटर से एनाउंस करना पड़ रहा है कि ‘यात्री गण कृपया ध्यान दें, यह कल वाली हिमगिरि एक्सप्रेस है’. प्रतिदिन एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से लेकर 16 घंटे की देरी से चल रही हैं. सबसे ज्यादा डाउन की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं. ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हावड़ा से चलकर जम्मूतवी जाने वाले अप हिमगिरि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 16 घंटे की देरी से चल रही है. वहीं, डाउन हिमगिरि एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. साथ ही अप की विभूति एक्सप्रेस, अपर इंडिया एक्सप्रेस और अजिमाबाद एक्सप्रेस अपने समय से घंटों विलंब से चल रही है. ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विदित हो की अप में हिमगिरि एक्सप्रेस सात घंटे, मगध एक्सप्रेस तीन घंटे, गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दो घंटे, पटना-मुगलसराय पैसेंजर एक घंटा लेट चल रही है.

वहीं, डाउन में हिमगिरि एक्सप्रेस 16 घंटे, अजीमाबाद एक्सप्रेस पांच घंटे, विभूति एक्सप्रेस पांच घंटे, अपर इंडिया एक्सप्रेस पांच घंटे, पंजाब मेल तीन घंटे व हावड़ा हरिद्वार एक्सप्रेस तीन घंटे लेट चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >