बक्सर : डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक के दौरान बीसीजी, पल्स पोलियो, प्रसव तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. जानकारी में कई चौकानेवाले तथ्य सामने आये. जिस पर डीएम ने लापरवाही बरतनेवाले कर्मियों को फटकार भी लगायी. जिले में कालाजार के मरीज 18 मरीज पाये गये हैं.
बक्सर जिले में पाये गये कालाजार के 18 मरीज
बक्सर : डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को जिले के स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक के दौरान बीसीजी, पल्स पोलियो, प्रसव तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. जानकारी में कई चौकानेवाले तथ्य सामने आये. जिस पर डीएम ने लापरवाही बरतनेवाले कर्मियों को फटकार भी लगायी. […]

इन मरीजों का जल्द-से-जल्द इलाज कराने का निर्देश दिया.
साथ ही कालाजार के रोकथाम के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया. ये मरीज सिमरी, चौसा व चक्की प्रखंड के रहनेवाले हैं. डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र इन मरीजों के इलाज की व्यवस्था करें. साथ ही इस बात का भी पता लगाने का प्रयास करें कि जिले में किस तरह कालाजार अपना पांव पसार रहा है. वहीं, डीएम ने टीकाकरण की समीक्षा की, जिसमें पाया कि जुलाई माह में जिले में 3445 बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 3568 बच्चों का टीकाकरण हुआ. अपने लक्ष्य से 103 फीसदी अधिक है.
महज 31 फीसदी हुआ परिवार नियोजन
परिवार नियोजन के लिए 966 का लक्ष्य रखा गया था, पर जुलाई माह में महज 295 हुआ है, जो महज 31 फीसदी है. डुमरांव व सदर पीएचसी में एक भी परिवार नियोजन नहीं हुआ है. जिले के 3813 बच्चों को बीसीजी का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें महज 2895 बच्चों को ही बीसीजी का टीका लग पाया है.बैठक के सिविल सर्जन बीके सिंह, डुमरांव सदर अस्पताल के डीएस एनबी सिंह, डुमरांव पीएचसी प्रभारी आरबी प्रसाद आदि मौजूद थे.
पल्स पोलियो में पिछड़ा ब्रह्मपुर और चक्की
पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पूछा कि सभी प्रखंडों में पल्स पोलियो अभियान की स्थिति क्या है. जिसके जवाब में सीएस ने बताया कि ब्रह्मपुर और चक्की प्रखंड में 51 व 77 फीसदी ही बच्चे दवा पी पाये हैं. .