शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

बक्सर : धनसोई थाना क्षेत्र के महादलित टोले से मंगलवार की देर शाम 50 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धनसोई महादलित टोला में मोती राम 50 बोतल शराब लेकर बेचने के लिए लाया है. इस बात की जानकारी […]

बक्सर : धनसोई थाना क्षेत्र के महादलित टोले से मंगलवार की देर शाम 50 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धनसोई महादलित टोला में मोती राम 50 बोतल शराब लेकर बेचने के लिए लाया है. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल छापेमारी की. धंधेबाज ने शराब को घर के समीप एक गड्‌ढे में छुपाकर रखा था. पुलिस ने शराब के साथ मोती राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मोती की गिरफ्तारी से अन्य तस्करों में डर कायम हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >