आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए सर्वे का कार्य शुरू

बक्सर : जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आइसीडीएस की बैठक जिलाधिकारी मोबिन अली अंसारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण पर चर्चा हुई. साथ ही सभी सेविका और सहायिकाओं का आॅनलाइन बीमा करने पर भी चर्चा की गयी. जिन सेविका व सहायिकाओं का बीमा नहीं हुआ है. उनका […]

बक्सर : जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आइसीडीएस की बैठक जिलाधिकारी मोबिन अली अंसारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण पर चर्चा हुई. साथ ही सभी सेविका और सहायिकाओं का आॅनलाइन बीमा करने पर भी चर्चा की गयी. जिन सेविका व सहायिकाओं का बीमा नहीं हुआ है.

उनका तत्काल कराया जायेगा. साथ ही सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि अधिक-से-अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करें, ताकि सेविकाओं की मनमानी को रोका जा सके.

चल रहा है सर्वे का काम : बैठक के दौरान यह बात सामने आयी कि जिन वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं हैं. उन वार्डों में सर्वे का काम चल रहा है. सर्वे का काम पूरा होते ही आंगनबाड़ी केंद्र खोले जायेंगे. इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता दी जायेगी. इसके बाद सेविका और सहायिका का चयन किया जायेगा.
जिले में 1521 आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसमें 526 केंद्रों का अपना भवन बनकर तैयार हो गया है. 133 केंद्रों का भवन निर्माण का कार्य चल रहा है. 529 केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गयी है. वहीं, 341 केंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध करानी है. आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए वर्तमान में 33 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है.
कन्या सुरक्षा योजना का मिला आवेदन : बैठक के दौरान डीएम मोबिन अली अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत अब तक कुल 10001 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. सभी आवेदनों को बैंकों में भेज दिया गया है. बैंक की ओर से अब तक करीब 4807 आवेदनों का बांड प्राप्त हो चुका है. साथ ही जिलाधिकारी मोबिन अली अंसारी ने बताया कि जिले के 1529 आंगनबाड़ी में कार्यरत 1463 सेविका और 1411 सहायिकाओं का आॅनलाइन बीमा कराया जा रहा है. बैठक में आइसीडीएस प्रभारी शशिंकात पासवान, सीडीपीओ रतना कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >