गलत बिजली बिल पर उपभोक्ताओं का हंगामा

शिकायत के बाद भी नहीं किया गया संशोधन बक्सर/ब्रह्मपुर : गलत बिजली बिल को लेकर ब्रह्मपुर के उपभोक्ताओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा. उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय पहुंच कर जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बाद में किसी तरह समझा बुझाकर को आक्रोशित लोगों को शांत […]

शिकायत के बाद भी नहीं किया गया संशोधन

बक्सर/ब्रह्मपुर : गलत बिजली बिल को लेकर ब्रह्मपुर के उपभोक्ताओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा. उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय पहुंच कर जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. बाद में किसी तरह समझा बुझाकर को आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया. उपभोक्ताओं का कहना था कि शिकायत के बाद भी अब तक गलत बिजली बिल में कोई सुधार नहीं किया गया. इस कारण उपभोक्ता समय से अपना विद्युत विपत्र जमा नहीं कर पा रहे हैं.
मई माह से ही कई लोगों पर विद्युत विपत्र बकाया है. इन लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के मीटर रीडर रीडिंग करने नहीं आते हैं और मनमर्जी से बिल एड कर भेज देते हैं. वहीं, कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्युत विपत्र में सुधार किया जायेगा.
इनको मिला है गलत बिल : प्रखंड के बराढ़ी गांव की किरण देवी को 13 हजार पांच सौ 55 रुपये, उमेश पाल 45 हजार छह सौ 66 रुपये, सुरेंद्र सिंह 19000 रुपये, श्रीराम शाह 35 हजार तीन 50 रुपये, विद्यावती देवी 20 हजार दो सौ 52 रुपये, गिरिजा देवी 577 रुपये, नंदजी कुशवाहा 28000 रुपये, फागू पाल 25000 रुपये, राजकुमार सिंह को 17 हजार का बिल भेजा गया है. प्रखंड के ऐसे सैकड़ों बिजली उपभोक्ता हैं, जो कि गलत बिजली बिल से परेशान हैं.
सुधरे गड़बड़ी
जल्द ही विद्युत विपत्र ठीक कर लिया जायेगा. साथ ही उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.इसके लिए विभाग काम कर रहा है़
मनमीत कुमार, कनीय अभियंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >