31 तक जमा करें आधार नंबर, नहीं तो राशन बंद

बक्सर. जिला प्रशासन की ओर से राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन लिया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर जिन उपभोक्ताओं का राशन कार्ड रद्द नहीं हुआ है. वैसे उपभोक्ताओं को शीघ्र आधार नंबर जमा करने का निर्देश प्रशासन की ओर से दिया गया है. आधार नंबर जमा नहीं करने पर उपभोक्ताओं को राशन मिलना […]

बक्सर. जिला प्रशासन की ओर से राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन लिया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर जिन उपभोक्ताओं का राशन कार्ड रद्द नहीं हुआ है. वैसे उपभोक्ताओं को शीघ्र आधार नंबर जमा करने का निर्देश प्रशासन की ओर से दिया गया है. आधार नंबर जमा नहीं करने पर उपभोक्ताओं को राशन मिलना बंद हो जायेगा. आधार नंबर 31 अगस्त तक जमा लिया जायेगा. इस आशय की जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि जिले के सभी पात्र राशन कार्डधारी परिवार विभाग के निर्देशनुसार सरकारी लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है.
इसके तहत राशन कार्डधारी के मुखिया सहित अन्य परिजनों का भी आधार नंबर जमा करना अनिवार्य है. जिले के 95 फीसदी से अधिक आधार कार्ड घर के मुखिया अपना जमा करा दिये हैं. यदि सभी का आधार कार्ड जमा नहीं होता है, तो ऐसे में राशन बंद हो जायेगा. सभी उपभोक्ता अपनी पीडीएस दुकानदार सहित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक आपूर्ति पदाधिकारी के यहां जमा करा सकते हैं.
साथ ही डीएसओ ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अपना आधार कार्ड नहीं बनवाया है. वे अपने नजदीकी आधार केंद्र से आधार के लिए आवेदन कर दें. आवेदन करते ही इआइडी नंबर प्राप्त होता है. उस इआइडी नंबर की छाया प्रति भी संलग्न कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >