डिफाॅल्टर मिलरों के पासपोर्ट होंगे जब्त, सुनवाई के लिए गठित हुआ स्पेशल कोर्ट
बक्सर : डिफाॅल्टर मिलरों की बक्सर में अब उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. जमानत रद्द के साथ-साथ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जायेगी. इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय को डिफाॅल्टर मिलरों की संपत्ति जब्त करने के लिए मुख्यालय से सूची बनाकर भेजी गयी है. इसके साथ ही विदेश भी अब भाग नहीं […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बक्सर : डिफाॅल्टर मिलरों की बक्सर में अब उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. जमानत रद्द के साथ-साथ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जायेगी. इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय को डिफाॅल्टर मिलरों की संपत्ति जब्त करने के लिए मुख्यालय से सूची बनाकर भेजी गयी है. इसके साथ ही विदेश भी अब भाग नहीं सकेंगे. क्योंकि इनके पासपोर्ट भी जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गयी है. बक्सर जिले में 83 डिफाॅल्टर मिलरों पर 95 करोड़ 39 लाख 65 हजार रुपये बकाया है.
जिले के डिफाॅल्टर राइस मिल संचालकों पर मुकदमे की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट का गठन किया गया है, जिसमें कई मिलरों की सुनवाई होने के बाद उनका जमानत भी रद्द किया गया है. स्पेशल कोर्ट में सभी राइस मिलरों की सुनवाई करीब नौ माह में पूरी कर लेने की उम्मीद है. इसके बाद डिफाॅल्टरों पर कार्रवाई की जायेगी.
जब तक जमा नहीं करेंगे राशि रहना होगा जेल में : कोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी डिफाॅल्टर राइस मिल संचालकों ने बकाये राशि की 10 फीसदी राशि जमा कर जमानत ले लिया था. अब इन सभी राइस मिलरों का बेल रिजेक्ट करने के लिए विभाग ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दिया है. दो मिलरों की जमानत खारिज भी हो गयी है. वहीं, दो के ऊपर गैरजमानतीय वारंट निर्गत है. सभी डिफाॅल्टर राइस मिल संचालकों को जेल भी जाना पड़ सकता है. बेल रिजेक्ट होने के बाद सभी राइस मिलरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. जब तक वे पूरी बकाया राशि जमा नहीं करेंगे, तब तक जेल में ही रहेंगे. अगर डिफाॅल्टर राइस मिल संचालक रुपये जमा नहीं करेंगे, तो उनकी संपत्ति भी जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी.
संपत्ति जब्त की कार्रवाई होगी जल्द शुरू : डिफाॅल्टर मिलरों की संपत्ति जब्त कर सीएमआर चावल की राशि वसूली जायेगी. हरहाल में सरकार इनसे राशि वसूल करके ही रहेगी. संपत्ति जब्ती को लेकर इडी को डिफाॅल्टर मिलरों की सूची भेजी गयी है. मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद अब तक जो लोग पैसा नहीं जमा कर पाये हैं, उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए कार्रवाई शुरू की जायेगी. इसके साथ ही इनका पासपोर्ट भी जब्त किया जायेगा. पासपोर्ट जब्त होने से अब डिफाॅल्टर मिलर विदेश भी नहीं भाग सकेंगे.
बकायों की लिस्ट
वर्ष 2011-12 में 99 मिलरों पर अभी बकाया- 63 करोड़ रुपये
वर्ष 2011-12 में 47 मिलरों से वसूल की गयी राशि – 42 करोड़ रुपये
वर्ष 2012-13 में 51 मिलरों पर बकाया 31 करोड़ 59 लाख रुपये
वर्ष 2012-13 में 23 मिलरों से वसूल की गयी राशि- 5 करोड़ 75 लाख रुपये
वर्ष 2013-14 में 7 मिलरों पर बकाया 1 करोड़ 87 लाख रुपये
वर्ष 2013- 14 में 1 मिलर से वसूली 26 लाख 80 हजार रुपये