इटाढ़ी में युवक की हत्या नदी से मिला शव

घर से मजदूरी करने के लिए निकला था युवक इटाढ़ी/नावानगर : इटाढ़ी में एक मजदूर की हत्या कर दी गयी. साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया गया. मजदूर की पहचान नावानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव निवासी विश्वनाथ पासवान के पुत्र मनजी पासवान के रूप में हुई. शव को […]

घर से मजदूरी करने के लिए निकला था युवक

इटाढ़ी/नावानगर : इटाढ़ी में एक मजदूर की हत्या कर दी गयी. साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया गया. मजदूर की पहचान नावानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव निवासी विश्वनाथ पासवान के पुत्र मनजी पासवान के रूप में हुई. शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी. घटनास्थल से कपड़ा और गमछा बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार मनजी पासवान मजदूरी का काम करता था. दो दिन पहले घर से यह कहकर निकला था कि वह मजदूरी करने जा रहा है. देर शाम घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया.
शनिवार की देर शाम इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसुधर गांव के समीप ठोरा नदी से मजदूर का शव बरामद हुआ. शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी, जिसके बाद उसकी पहचान हो पायी. इस संबंध में थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. इस मामले में कई बिंदुओं पर पुलिस अनुसंधान कर रही है. इधर घटना के बाद से ही मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है. मृतक के भाई अजीत पासवान ने बताया कि मनजी पासवान राजन सिंह के यहां मजदूरी करता था. राजन सिंह से 50 हजार रुपये उधार लिया था, जिसमें से कुछ पैसा लौटा दिया था.शनिवार की शाम उसका शव बरामद हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >