छेड़खानी से परेशान छात्रा ट्रेन से कूदी

घर से नाराज होकर भागी थी छात्रा, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना जांच में जुटी पुलिस, मनचलों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी डुमरांव : छेड़खानी से तंग आकर ट्रेन से एक छात्रा कूद पड़ी. जिस वक्त छात्रा ट्रेन से छलांग लगायी उस वक्त ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी. यात्रियों के हंगामा मचाने […]

घर से नाराज होकर भागी थी छात्रा, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

जांच में जुटी पुलिस, मनचलों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी
डुमरांव : छेड़खानी से तंग आकर ट्रेन से एक छात्रा कूद पड़ी. जिस वक्त छात्रा ट्रेन से छलांग लगायी उस वक्त ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी. यात्रियों के हंगामा मचाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही छात्रा को तंग करनेवाले युवक फरार हो गये. छात्रा की पहचान पटना जिले के दुल्हिन बाजार निवासी कृष्णा प्रसाद वर्मा की पुत्री रीता कुमारी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए मनचले युवकों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. वहीं, उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. फिलहाल उसे बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार रीता घर से नाराज होकर भाग गयी थी.
इस दौरान ट्रेन में सफर करते हुए डुमरांव पहुंची, जहां ट्रेन में ही कुछ युवक छात्रा को अकेला देखकर तंग करने लगे. युवकों के इस हरकत से छात्रा काफी डरी हुई थी. डुमरांव स्टेशन से जैसे ही ट्रेन खुली छात्रा ट्रेन से कूद पड़ी, जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. यात्रियों के शोर शराबे के बाद रेल पुलिस पहुंची, जहां छात्रा को पहले इलाज के लिए भरती कराया. उसके बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी.
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया कि युवक अकेला देखकर परेशान कर रहे थे, जिसके बाद डर के मारे ट्रेन से कूद गयी. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
वशिष्ठ सिंह, डुमरांव जीआरपी इंचार्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >