युवती से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

बड़हरिया थाने के कुड़ियापुर गांव में वारदात, चार नामजद बड़हरिया : सीवान के बड़हरिया थाने के कुड़ियापुर गांव में एक युवती के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के आवेदन पर कुड़ियापुर गांव के चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इनमें से एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया […]

बड़हरिया थाने के कुड़ियापुर गांव में वारदात, चार नामजद

बड़हरिया : सीवान के बड़हरिया थाने के कुड़ियापुर गांव में एक युवती के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के आवेदन पर कुड़ियापुर गांव के चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इनमें से एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, कुड़ियापुर गांव में रविवार की रात युवती शौच करने निकली थी, तभी पहले से घात लगाये कुड़ियापुर निवासी मकसूद आलम, कुदरत अली, आरिफ अली व सद्दाम अली युवती के मुंह को दबा कर मकई के खेत में लेकर चले गये. वहां चारों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. युवती को बेहोश होते देख चारों आरोपित उसे खेत में छोड़ कर फरार हो गये.
खून से लथपथ युवती को परिजनों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. युवती की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी जम कर पिटाई की. इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनलोगों ने महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की फरियाद की है. पीड़िता और उसके परिजनों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर शुरुआती दौर में बेरुखी बरतने का आरोप लगाया. बताया जाता है कि मामले की छानबीन करने के लिए महिला थानाध्यक्ष, एसआइ गंगा प्रसाद सिंह आदि ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा
लिया.
युवती से गैंगरेप…
इस मामले में थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र ने कुड़ियापुर निवासी आरिफ अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष प्रो गणेश राम ने आरोपितों को अविलंब गिरफ्तार करने, पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा व मुआवजा देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.
पीड़िता ने चार लोगों को किया नामजद
शौच के लिए निकली थी घर से, जबरन उठा कर ले गये मकई के खेत में
बेहोश होते देख युवती को छोड़ कर हुए फरार
खून से लथपथ पीड़िता को परिजनों ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
दुष्कर्म का विरोध करने पर युवती को जम कर पीटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >