तालाब से मिला किशोर का शव

हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं, पुलिस कर रही तफतीश पांचवीं कक्षा का छात्र था किशोर, मंगलवार की दोपहर से ही था गायब बक्सर : शहर के सोहनीपट्टी स्थित गौरीशंकर मंदिर परिसर में तालाब से एक किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया. शहर के बीचोबीच तालाब से शव मिलने की सूचना पर इलाके […]

हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं, पुलिस कर रही तफतीश

पांचवीं कक्षा का छात्र था किशोर, मंगलवार की दोपहर से ही था गायब
बक्सर : शहर के सोहनीपट्टी स्थित गौरीशंकर मंदिर परिसर में तालाब से एक किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया. शहर के बीचोबीच तालाब से शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी. यह बात जंगल में आग की तरह शहर में फैली. किसी की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया.
जैसे ही शव बाहर निकाला गया, भीड़ में से किसी ने पहचाना कि वह ओमप्रकाश गुप्ता का पुत्र भरत है. बताया जा रहा है कि भरत मंगलवार की दोपहर से घर से गया था, लेकिन वह वापस नहीं आया.
जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो कुछ पता नहीं चला. अहले सुबह गौरीशंकर मंदिर से पूजा कर लौट रहीं कुछ महिलाओं ने तालाब में किशोर का शव तैरते देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.
हत्या की आशंका से इनकार नहीं
छात्र की उम्र करीब 12 वर्ष बतायी जाती है, जो पांचवीं कक्षा का छात्र था. पूर्वी सोहनीपट्टी इलाके के रहने वाले मृतक छात्र के दादा हरिद्वार प्रसाद ने बताया कि भरत अपने किसी दोस्त से मिलने गया था. यह बात उसने अपनी मां को बतायी थी. इस बीच कैसे वह गौरीशंकर तालाब में पहुंच गया, इसका पता नहीं है. परिजनों ने हत्या की भी आशंका जाहिर की है. हालांकि उन्होंने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया. इधर, टाउन थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >