बक्सर : बक्सर में शुक्रवार की रात संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की एसी बोगी पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया, जिससे एसी बोगी के कई कांच टूट गये. अचानक हुए पथराव से यात्री दहशत में आ गये और सीट के नीचे दुबक गये. ट्रेन में एस्कार्ट कर रही टीम को यात्रियों ने घटना की सूचना दी, […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बक्सर : बक्सर में शुक्रवार की रात संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की एसी बोगी पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया, जिससे एसी बोगी के कई कांच टूट गये. अचानक हुए पथराव से यात्री दहशत में आ गये और सीट के नीचे दुबक गये. ट्रेन में एस्कार्ट कर रही टीम को यात्रियों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद एस्कार्ट टीम ने इसकी जानकारी बक्सर आरपीएफ पोस्ट को दी. पथराव के बाद असामाजिक तत्व भागने में सफल रहे़ शुक्रवार की देर रात संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अप में जा रही थी.
जैसे ही बक्सर स्टेशन से 200 मीटर आगे गुमटी के समीप गुजरी ही थी कि असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव करना शुरू कर दिया. हालांकि पथराव में किसी यात्री के जख्मी होने की सूचना नहीं है.
पथराव से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. कई एसी बोगी के कांच क्षतिग्रस्त हो गये. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर सूर्यवंश प्रसाद ने टीम को घटनास्थल पर रवाना किया. वहीं, काफी देर तक यात्रियों में दहशत का माहौल कायम रहा. मुगलसराय में यात्रियों ने इसकी लिखित शिकायत दी है, जिसके बाद एफआइआर की कॉपी बक्सर आरपीएफ को भेजी गयी है.आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रैक पर शौच करनेवाले लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.