बैंक अधिकारी के साथ हुई मारपीट में गवाही दर्ज

बक्सर, कोर्ट : बैंक अफसर रमेश चरणद्वारी के साथ मारपीट एवं लूटपाट के मामले में मंगलवार को चिकित्सक सदाशिव पांडेय की गवाही दर्ज की गयी. उक्त मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में की जा रही है. विदित हो कि नियाजीपुर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत सहायक प्रबंधक श्री चरणद्वारी को […]

बक्सर, कोर्ट : बैंक अफसर रमेश चरणद्वारी के साथ मारपीट एवं लूटपाट के मामले में मंगलवार को चिकित्सक सदाशिव पांडेय की गवाही दर्ज की गयी. उक्त मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में की जा रही है. विदित हो कि नियाजीपुर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत सहायक प्रबंधक श्री चरणद्वारी को तीन जुलाई, 2014 को शाखा से भोजपुर जाने के क्रम में जान से मारने का प्रयास किया गया था. इसको लेकर सिमरी थाना में कांड संख्या 138/2014 दर्ज कराया गया था. इस मामले में मंगलवार को न्यायालय में पीड़ित बैंक अधिकारी का इलाज किये चिकित्सक ने अपनी गवाही दर्ज करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >