बक्सर : बक्सर शहर अब जल्द ही सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा. शहर में 15 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इससे अपराध व ट्रैफिक कंट्रोल पर भी अंकुश लगेगा. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना तैयार कर ली गयी है. स्थलों का भी चयन कर लिया गया है. सीसीटीवी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बक्सर : बक्सर शहर अब जल्द ही सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा. शहर में 15 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इससे अपराध व ट्रैफिक कंट्रोल पर भी अंकुश लगेगा. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना तैयार कर ली गयी है. स्थलों का भी चयन कर लिया गया है. सीसीटीवी कैमरा लगाने और उसकी मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया जायेगा. जहां से 24 घंटे हर गतिविधि को देखा जा सकता है.
चौबीस घंटे के लिए यहां पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी. सर्वर कक्ष में आठ-आठ घंटे एक पुलिस अवर निरीक्षक व दो पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहेगी संदेह की स्थिति में ये पदाधिकारी फौरन संबंधित थाना को अपराध स्थल के प्वाइंट की जानकारी देंगे. जानकारी मिलते ही पुलिस बल संबंधित प्वाइंट पर जाकर काम करेगी.
शराब के धंधे पर भी लगेगा लगाम : सीसीटीवी कैमरा शहर के चारों तरफ होगा. इससे शराब के कारोबार पर भी अंकुश लगेगा. वहीं शहर में आने जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जायेगी. सीसीटीवी कैमरा से हर गतिविधि और शहर का मूवमेंट कैद होता रहेगा. जिससे पुलिस को भी क्राइम कंट्रोल में मदद मिलेगी. अपराधियों पर नजर रखने तथा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर शहर से बाहर निकलना अब आसान नहीं होगा. जैसे ही पुलिस को कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखायी देती है तो उसकी सूचना संबंधित थाने को तुरंत देगी. ताकि समय रहते पुलिस उस अपराध को रोक सके.
इन जगहों पर लगाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे : शहर के गोलंबर, सिंडिकेट, मुनीम चौक, जमुना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, ज्योति प्रकाश चौक, रामरेखा घाट, बक्सर स्टेशन सहित 15 स्थलों का चयन किया गया है. जहां सीसीटीवी कैमरे आने वाले दिनों में लगाये जायेंगे. इसके लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया गया है.
शहर के सभी चौक-चौराहों और इंट्री प्वाइंट पर लगेंगे कैमरे
मुख्यालय को भेजा गया है
मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव आया था. जिसका चयन कर मुख्यालय को भेज दिया गया है. मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही सीसीटीवी कैमरा चयनित जगहों पर लगाया जायेगा.