चौसा कर्मनाशा नदी पुल से यूपी में भारी वाहनों के लिए नो इंट्री

चौसा : चौसा यादव मोड़-गाजीपुर अंतरराज्यीय मार्ग का चल रहे मरम्मती कार्य को लेकर चौसा से गाजीपुर को जानेवाली मुख्य मार्ग पर शनिवार से भारी वाहनों के परिचालन पर गाजीपुर जिला प्रशासन के द्वारा नो-इंट्री लगा दिया गया. शनिवार को यूपी शासन के निर्देश पर यादव मोड़ अंतरराज्यीय चौक पर यूपी में भारी वाहनों के […]

चौसा : चौसा यादव मोड़-गाजीपुर अंतरराज्यीय मार्ग का चल रहे मरम्मती कार्य को लेकर चौसा से गाजीपुर को जानेवाली मुख्य मार्ग पर शनिवार से भारी वाहनों के परिचालन पर गाजीपुर जिला प्रशासन के द्वारा नो-इंट्री लगा दिया गया. शनिवार को यूपी शासन के निर्देश पर यादव मोड़ अंतरराज्यीय चौक पर यूपी में भारी वाहनों के परिचालन पर नो इंट्री का नोटिस बोर्ड लगा दिया.

करोड़ों की लागत से बन रही उक्त सड़क का निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के एक कर्मी ने बताया कि चौसा गाजीपुर मार्ग का चल रहा निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों के आवाजाही से कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी सूचना गाजीपुर जिलाधिकारी को दी गयी है. जिलाधिकारी के निर्देश पर ही अगले तीन माह तक के लिए चौसा से यूपी जानेवाली सभी प्रकार के भारी वाहनों के लिए नो-इंट्री लगा दिया गया है. उक्त मार्ग पर गहमर गांव के पास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है.

रामपुर-देवल पुल के रास्ते यूपी में जायेंगे भारी वाहन : यादव मोड़ से यूपी में भारी वाहनों के लिए नोइंट्री लगा दिये जाने से अब चौसा-मोहनियां मार्ग के रामपुर देवल पुल के रास्ते भारी वाहन उत्तरप्रदेश को जायेंगे. इसके लिए गाजीपुर जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दिया है. बताया जा रहा है कि यादव मोड़ चौसा कर्मनाशा पुल से भारी वाहनों के यूपी में नो-इंट्री लगा दिये जाने के चलते खासकर बालू लदे ट्रकों के चालकों को अब लंबी दूरी तय कर यूपी में प्रवेश करना पड़ेगा.
वैसे भी बक्सर गंगा पुल पर वर्षों से भारी वाहनों का परिचालन बंद है. अब चौसा कर्मनाशा पुल से भी भारी वाहनों का यूपी में नो-इंट्री लगा दिये जाने से भारी वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जायेगी.
यादव मोड़-गाजीपुर मार्ग के चल रहे निर्माण कार्य को लेकर गाजीपुर जिलाधिकारी ने दिया आदेश
यादव मोड़ पर लगा भारी वाहनों के लिए नो इंट्री का नोटिस बोर्ड, चालकों की बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >