हत्या के आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर

बक्सर : हत्या के मामले में एक आरोपित पप्पू कुमार मिश्रा ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया. न्यायिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 जून,2015 को पप्पू कुमार मिश्रा ने अपने भाई अभय की पत्नी को पारिवारिक विवाद में जला दिया था़ इलाज के दौरान अभय की पत्नी की मौत हो […]

बक्सर : हत्या के मामले में एक आरोपित पप्पू कुमार मिश्रा ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया. न्यायिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 जून,2015 को पप्पू कुमार मिश्रा ने अपने भाई अभय की पत्नी को पारिवारिक विवाद में जला दिया था़ इलाज के दौरान अभय की पत्नी की मौत हो गयी. वहीं, अभय के बयान पर पप्पू कुमार मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ डुमरांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण पप्पू कुमार ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >