96 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बक्सर : औद्योगिक थाना पुलिस की सक्रियता से एक बार फिर शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया. पुलिस ने शराब की एक खेप को अहिरौली सड़क के पास से शनिवार की सुबह बरामद की है. साथ ही एक तस्कर को ऑटो समेत गिरफ्तार किया है. जब्त ऑटो से पुलिस ने 96 बोतल विदेशी […]

बक्सर : औद्योगिक थाना पुलिस की सक्रियता से एक बार फिर शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया. पुलिस ने शराब की एक खेप को अहिरौली सड़क के पास से शनिवार की सुबह बरामद की है. साथ ही एक तस्कर को ऑटो समेत गिरफ्तार किया है. जब्त ऑटो से पुलिस ने 96 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. गिरफ्तार युवक औद्योगिक थाना क्षेत्र कतकौली गांव का रहनेवाला बाबूजान रहिम बताया जाता है. इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष शिव कुमार राम ने बताया कि शनिवार की सुबह में

अहिरौली सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच एक बिना नंबर का टेंपो आ रहा था. जब उसे रोकने की कोशिश की गयी, तो वह भागने लगा. पुलिस ने गाड़ी से पीछा कर पकड़ लिया. जब वाहन की जांच की गयी, तो टेंपो से दो कार्टून शराब बरामद हुई. दोनों कार्टूनों में करीब 96 विदेशी शराब की बोतलें हैं. उन्होंने बताया कि एक आरोपित बाबूजान रहिम को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही टेंपो को जब्त किया गया है. आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया. वहीं, शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >