चौसा : वाहन चेकिंग के दौरान मुफस्सिल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस द्वारा बुधवार की शाम अखौरीपुर गोला मछली बाजार के पास चौसा-मोहनियां मुख्य मार्ग पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. तभी बक्सर की तरफ से बीआर44-डी/0810 नंबर की एक बाइक पर दो युवक आ रहे थे. पुलिस बलों के द्वारा बाइक को रुकवा कर बाइक का कागजात दिखाने को कहा गया,
लेकिन बाइक सवारों ने पुलिस को बताया कि कागजात नहीं है. पुलिस द्वारा जब दोनों से गहन पूछताछ की गयी, तो उन्होंने बाइक चोरी की है स्वीकार कर लिया. बाइक समेत दोनों युवकों को पुलिस थाना ले आयी.चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार दोनों युवक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के शुक्रवलिया गांव के रहनेवाले जन्मेजय उपाध्याय व सुधीर ओझा हैं, जिन्हें पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया.
