बिहिया में ट्रेन से गिर कर युवक जख्मी

बक्सर : दानापुर मुगलसराय रेलखंड पर मंगलवार को बिहिया स्टेशन के समीप पटना-एर्णाकुलम एक्सप्रेस से गिर कर एक युवक जख्मी हो गया. युवक बक्सर के नगर थाना क्षेत्र के गजाधर गंज का रहने वाला विकास कुमार बताया जाता है. घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंच जीआरपी युवक को पीएचसी में भरती कराया, जहां […]

बक्सर : दानापुर मुगलसराय रेलखंड पर मंगलवार को बिहिया स्टेशन के समीप पटना-एर्णाकुलम एक्सप्रेस से गिर कर एक युवक जख्मी हो गया. युवक बक्सर के नगर थाना क्षेत्र के गजाधर गंज का रहने वाला विकास कुमार बताया जाता है.
घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंच जीआरपी युवक को पीएचसी में भरती कराया, जहां डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. एर्णाकुलम एक्सप्रेस से विकास बक्सर से आरा जा रहा था. इसी दौरान बिहियां के समीप ट्रेन से गिर गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी. उसे इलाज के लिए बिहियां अस्पताल में भरती कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >