बक्सर : दो शराब तस्कर प्रिंस सिंह और बालू सिंह ने एडीजे द्वितीय अशोक कुमार पांडेय की अदालत में सरेंडर कर दिया. न्यायिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को ब्रह्मपुर में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बंद घर में शराब रखी गयी है. सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने घर का ताला तोड़ कर जब जांच किया तो घर से 22 सौ शराब की बोतल बरामद हुई. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि इस कांड में ब्रह्मपुर के रहने वाले प्रिंस सिंह और बालू सिंह समेत सात लोग शामिल है. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को नामजद और कई अज्ञात पर मामला दर्ज किया था. पुलिस क बढ़ते दबिश के चलते प्रिंस सिंह और बालू सिंह के कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
दो शराब तस्कर ने कोर्ट में किया सरेंडर
बक्सर : दो शराब तस्कर प्रिंस सिंह और बालू सिंह ने एडीजे द्वितीय अशोक कुमार पांडेय की अदालत में सरेंडर कर दिया. न्यायिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को ब्रह्मपुर में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बंद घर में शराब रखी गयी है. सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने […]
