बक्सर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर खलासी मुहल्ला में गरीब बच्चों के बीच किताब, कापी और मिठाई बांट कर मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ओझा ने की. वहीं, संगठन सचिव डाॅ सत्येंद्र ओझा ने कहा कि राहुल गांधी भारत के गरीब किसानों और युवाओं के लिए परिश्रम कर हैं. उनका यह परिश्रम व्यर्थ नहीं जायेगा. वर्तमान परिवेश में जुमलवाजों एवं मुटाबादा करनेवाले कुछ परेशान कर रहे हैं, लेकिन सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं. इसलिए गांधीजी का परिवार देश के लिए बलिदान दिया है.
वहीं, जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन मनाकर युवा वर्ग गौरवान्वित महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए हर कदम उठा रहे हैं. साथ ही किसानों के बारे में भी सोच रहे हैं. मौके पर अभिमनु शुक्ला, अंशु तिवारी, लक्ष्मीकांत, संतोष पासवान, नसीब अली, अकबर खां, जावेद अली समेत कई लोग मौजूद थे. वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चीनी मिल स्थित कार्यालय में राहुल गांधी का 47वां जन्मदिन मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष ललन मिश्रा ने की.
