जिले के सभी मुखिया को मिले सरकारी सुरक्षा : संघ

मांगें नहीं हुईं पूरी, तो होगा आंदोलन बक्सर : प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर मुखिया संघ ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. वहीं, संघ ने डीएम रमण कुमार के माध्यम से अपनी मांग पत्र को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया. साथ ही संघ ने जिला प्रशासन […]

मांगें नहीं हुईं पूरी, तो होगा आंदोलन

बक्सर : प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर मुखिया संघ ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. वहीं, संघ ने डीएम रमण कुमार के माध्यम से अपनी मांग पत्र को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया. साथ ही संघ ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष नथुनी सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन पूर्व मुखिया वृजकिशोर उपाध्याय ने किया. उन्होंने कहा कि मुखिया को मिले वित्तीय अधिकार यथावत रखा जाये.
साथ ही मुखिया के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकार के हनन को भी रोका जाये़ उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका चयन मुखिया के नेतृत्व में किया जाये. जनवितरण प्रणाली को पूर्ण रूप से मुखिया के देख रेख में किया जाये. प्रधानमंत्री आवास योजन को ग्राम पंचायत द्वारा आमसभा से कराने का अधिकार दिया जाये. उन्होंने कहा कि अगर सभी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जायेगा. मौके पर वीरेंद्र राय, विनोद कुमार सिंह, उमाशंकर राय, धनजी यादव, मो. फारुक खां, धनंजय यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >