धूमधाम से मनी महाराजा सुहलदेव की जयंती

राजपुर : प्रखंड के बारूपुर गांव स्थित मरही चौरस्ता के पास महाराजा सुहलदेव प्रांगण में इनकी 984 वां जन्मदिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव ने इनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर उद्घाटन किया. […]

राजपुर : प्रखंड के बारूपुर गांव स्थित मरही चौरस्ता के पास महाराजा सुहलदेव प्रांगण में इनकी 984 वां जन्मदिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव ने इनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर उद्घाटन किया. इसके बाद इन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट महाराजा सुहलदेव एक प्रतापी राजा थे.

जिनके शासनकाल में आम जनता खुशहाल जीवन व्यतीत करती थी. इनका शासनकाल बहुत ही लोकप्रिय और लोक कल्याणकारी रहा. इसलिए हमें आज भी जरूरत है इनके मार्गों पर चलकर एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करना. अच्छे राष्ट्र से ही देश का विकास संभव है. इसके बाद इनके द्वारा संगठन के मनोनीत सदस्यों के नामों की घोषणा की गयी. कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं में जिला अध्यक्ष अजय राजभर, प्रदेश युवा अध्यक्ष उदय नारायण राजभर,

हरेंद्र राजभर सहित अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित करते हुए महाराजा सुहलदेव के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया. सभा की अध्यक्षता पूर्व सैनिक वशिष्ठ राजभर ने की. जबकि संचालन शशिकांत राजभर ने किया. इस मौके पर वीरेंद्र पांडेय, अभियंता मार्कण्डेय राय रौशन राजभर ,रामलाल पासवान ,भोला पासवान ,अशोक राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >