दो मतों से मुख्य पार्षद पद पर विजयी घोषित हुई विभा,
उप मुख्य पार्षद का ताज मिला उषा को, दो मतों से हुई निर्वाचित
डुमरांव : शुक्रवार को अनुमंडल के सभागार में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव संपन्न हुआ. स्वतंत्र निष्पक्ष व शांति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गयी थी. निर्धारित समय से पार्षदों का एक गुट 15 के समूह में अपराह्न 10:10 में सभाकक्ष में प्रवेश किया, जबकि दूसरा गुट 10:45 में 11 के समूह में पहुंचा.
ये भी पढ़ें… डीएम ने कहा, बेवकूफ लेडी, तो सीडीपीओ बोलीं, मांइड योर लैंग्वेज
चुनाव आयोग के निर्देशानुशार अपराह्न 11 बजे प्रशासनिक निर्वाचन अधिकारियों ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी उसके बाद पहले पक्ष से विभा मिश्रा व दूसरे पक्ष से आशा देवी ने मुख्य पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. मतदान में नगर पार्षदके 26 वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया.
चुनावी मतगणना के बाद विभा मिश्रा दो मतों से निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को 11 मत प्राप्त हुए. दो पार्षदों का मत रद्द कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर उप मुख्य पार्षद पद के लिए उषा सिंह व अख्तर हुसैन ने अपनी दावेदारी पेश की. मतदान के बाद उषा सिंह को दो मतों से विजयी घोषित किया गया. जबकि अख्तर हुसैन को 11 मत मिले दो मत को रद्द कर दिया गया. अंत में विजयी प्रत्याशियों की घोषणा निर्वाची पदाधिकारी ने की.
मुख्य पार्षद पद में मिले कुल मत
1. विभा मिश्रा 13 मत
2. आशा देवी 11 मत
3. रद्द हुए 02 मत
उप मुख्य पार्षद पद में मिले कुल मत
1. उषा सिंह 13 मत
2. अख्तर हुसैन 11 मत
3. रद्द हुए 02 मत
मुख्य पार्षद की परिवारिक पृष्ठभूमि
पेशा – गृहणी
बच्चों की संख्या – 02
शिक्षा – इंटरमीडिएट
पति – मोहन मिश्र, व्यवसायी
बच्चे – शिक्षारत
उप मुख्य पार्षद की परिवारिक पृष्ठभूमि
पेशा – गृहणी
बच्चों की संख्या – 01
शिक्षा – स्नातक इलाहाबाद वि. वि
पति – अजीत कुमार सिंह डीके कॉलेज डुमरांव में खेल शिक्षक
बच्चे – शिक्षारत
