डीएम ने कहा, बेवकूफ लेडी, तो सीडीपीओ बोलीं, मांइड योर लैंग्वेज

समीक्षात्मक बैठक के दौरान डीएम के बिगड़े बोल कहा, गेट आउट बक्सर : समाहरणालय में गुरुवार को आइसीडीएस व डाॅक्टरों की समीक्षात्मक बैठक के दौरान चौसा सीडीपीओ कविता को बेवकूफ लेडी बोलना डीएम को महंगा पड़ गया. बैठक में सीडीपीओ ने कहा, मांइड योर लैंग्वेज डीएम साहब. इतना कहना था कि जिलाधिकारी रमण कुमार के […]

समीक्षात्मक बैठक के दौरान डीएम के बिगड़े बोल कहा, गेट आउट

बक्सर : समाहरणालय में गुरुवार को आइसीडीएस व डाॅक्टरों की समीक्षात्मक बैठक के दौरान चौसा सीडीपीओ कविता को बेवकूफ लेडी बोलना डीएम को महंगा पड़ गया. बैठक में सीडीपीओ ने कहा, मांइड योर लैंग्वेज डीएम साहब. इतना कहना था कि जिलाधिकारी रमण कुमार के फिर बोल बिगड़ गये. उन्होंने सीडीपीओ को गेट आउट कहा, जिसके बाद सीडीपीओ ने फिर जवाब देते हुए कहा कि मैं स्वत: जा रही हूं. काफी देर तक इस बात को लेकर बैठक के बाद भी चर्चा होती रही.
कई अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी कर्मचारियों व अधिकारियों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं. इस घटना के बाद सीडीपीओ के एक वर्ग में काफी आक्रोश व्याप्त है. समाहरणालय में आइसीडीएस व डॉक्टरों की समीक्षात्मक बैठक चल रही थी. बैठक में गत दिनों सीडीपीओ उपस्थित नहीं हुई थीं. जैसे ही डीएम चौसा सीडीपीओ कविता से समीक्षा की रिपोर्ट लेने लगे. इस दौरान तीन से अधिक बार बेवकूफ लेडी कह कर संबोधित किया, जिसके बाद सीडीपीओ अपना आपा खो बैठी और बैठक के बीच ही डीएम को कहा माइंड योर लैंग्वेज.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >