बक्सर पुलिस को नहीं मिल रहा आरोपित, कोर्ट में दे रहा गवाही

बक्सर : दुष्कर्म का आरोपित बक्सर पुलिस को नहीं मिल रहा है और बक्सर सिविल कोर्ट में आकर गवाही दे रहा है, जिसको गिरफ्तार करने के लिए बक्सर पुलिस खाक छान रही है, वह पुलिसियां व्यवस्था को धता बताते हुए खुलेआम घूम रहा है. इस मामले में किशनगंज कोर्ट ने हर हाल में गिरफ्तार कर […]

बक्सर : दुष्कर्म का आरोपित बक्सर पुलिस को नहीं मिल रहा है और बक्सर सिविल कोर्ट में आकर गवाही दे रहा है, जिसको गिरफ्तार करने के लिए बक्सर पुलिस खाक छान रही है, वह पुलिसियां व्यवस्था को धता बताते हुए खुलेआम घूम रहा है. इस मामले में किशनगंज कोर्ट ने हर हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया है. इसके बावजूद बक्सर पुलिस राजद नेता पर हाथ डालने पर कतरा रही है. एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर ऐसा मामला है,

तो संबंधित थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जायेगी. तीन जून को राजद नेता रामाशंकर यादव ने कोर्ट में आकर पूर्व मंत्री सह डुमरांव के जदयू विधायक ददन पहलवान के मामले में गवाही दर्ज करायी थी. इसके साथ रामजी यादव और भगवान यादव भी खुलेआम घूम रहे हैं और बक्सर पुलिस इनकों फरार दिखा रही है. अब सवाल यह उठता है कि जब कोर्ट में गवाही दे रहा है, तो बक्सर पुलिस क्यों नहीं गिरफ्तार कर रही है.

क्या था मामला : एक महिला ने अगस्त, 2016 को राजद नेता रामजी यादव, रामाशंकर सिंह यादव और भगवान यादव पर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला किशनगंज कोर्ट में दर्ज कराया था, जिसके बाद कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए 18 अक्तूबर, 2016 को समन जारी किया था. लगातार अनुपस्थित और कोर्ट का आदेश नहीं मानने के बाद 18 जनवरी, 2017 को जमानतीय एवं 31 जनवरी को गैर जमानतीय वारंट जारी किया था. इसके बाद 28 अप्रैल को उसके घर किशनगंज पुलिस ने छापेमारी की तथा इश्तेहार चिपकाया, जिसके बाद से ही पुलिस की नजर में वह फरार चल रहा है.
एसपी ने कहा, जल्द ही होगी गिरफ्तारी : एसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही रामजी सिंह यादव, रामाशंकर सिंह यादव और भगवान यादव को गिरफ्तार किया जायेगा. इसके साथ ही इसकी भी जांच की जा रही है कि फरारी की अवस्था में आकर कोर्ट में गवाही दे रहा है.
रामजी को मिला है सरकारी बॉडीगार्ड : जिस पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है उसे सरकारी बॉडीगार्ड मिला है. अब आप सहज समझ सकते हैं कि पुलिस हाथ क्यो नहीं डाल रही है. अपने सरकारी बॉडीगार्ड के साथ डुमरांव से लेकर बक्सर तथा पटना तक घूम रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >