बक्सर : दहेज लोभी पति ने पहली पत्नी को घर से निकालकर दूसरी से शादी रचाने के प्रयास में था. पीड़ित पहली पत्नी ने महिला थाना में लोभी पति के पर नामजद मामला दर्ज कराया. एफआइआर दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव के हीरा राम की पुत्री सविता की शादी इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बकसड़ा गांव के मंगरु राम के साथ वर्ष 2013 में धूमधाम के साथ किया था.
शादी के कुछ ही दिनों बाद ही ससूराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इसी बीच सविता ने एक पुत्र को भी जन्म दिया. लेकिन किसी बीमारी के कारण नवजात बच्चे की मौत हो गयी. इसके बाद ससुरालवालो ने सविता को मायके भेज दिया. इसके बाद मंगरु की शादी यूपी में तय हो गयी. शादी की भनक मिलते ही पीड़ित सविता ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर नामजद मामला दर्ज कराया है. वहीं महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.
