सोमवार को 43 डिग्री से पार रहा तापमान
बक्सर : सोमवार का दिन ऊमस एवं गरमी से भरा रहा. हालांकि सुबह की शुरुआत में ऐसा लगा कि दिन में बारिश होगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ गरमी प्रचंड रूप लेते चला गया. पुरवा हवा की वजह से वातावरण में आद्रता काफी बढ़ गया, जिससे आम लोगों से लगायत जानवर तक परेशान रहे. इससे बचने के लिए लोग पूरे दिन उपाय खोजते रहे. इसके बाद भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा था. पिछले दिनों हल्की बारिश के बावजूद धूप की तल्खी ने जनजीवन को सिमट दिया है. धरती के तपने के साथ ही लोग गरमी से हलकान होने लगे हैं. सुबह का वक्त बीतने के साथ ही लोग सिर छिपाने की जगह तलाशने में जुटे रहे. सोमवार की असहाय गरमी से इनसान से लेकर जानवर तक परेशान दिखे.
