बक्सर : नगर थाना में दहेज प्रताड़ना को लेकर नवविवाहित ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कराया है. प्रताड़ना की शिकार निधि कुमारी ने श्वसुर, भसुर एवं जेठानी पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. आरोपित दहेज दानवों ने विवाह के बाद से ही निधि पर पिता से दहेज स्वरूप दो लाख रुपये मांगने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे तथा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था.
नव विवाहिता को रखा भूखा, मामला दर्ज
बक्सर : नगर थाना में दहेज प्रताड़ना को लेकर नवविवाहित ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कराया है. प्रताड़ना की शिकार निधि कुमारी ने श्वसुर, भसुर एवं जेठानी पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. आरोपित दहेज दानवों ने विवाह के बाद से ही निधि पर पिता से दहेज स्वरूप दो […]

जानकारी के अनुसार नगर के श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी निवासी सुनील चौधरी के साथ निधि की शादी के साथ हुई थी. शादी के समय निधि के माता-पिता ने अपनी क्षमता के अनुरूप उपहार दिया था.
पीड़िता का गौना पिछले 13 मार्च को हुआ. बड़े अरमानों से निधि ससुराल पहुंची. चंद दिनों के अंदर ही ससुराल पक्ष के ससुर, भसुर व जेठानी का रवैया बदलने लगा. सभी पहले उसे ताने मारते थे, बाद में दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे.आलम यह हो गया कि उसे घर में बंद रखा जाने लगा और दहेज के दो लाख रुपये की खातिर कई दिनों तक भूखा रखा जाने लगा.इस प्रताड़ना को देख कर पति ने पत्नी का साथ दिया. पति के सहयोग से निधि ने ससुर,
भसुर व जेठानी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.
वार्ड में जल निकासी के लिए मुख्य नाले का निर्माण बनी है समस्या