भागलपुर से रांची के लिए 22 साल बाद आज से चलेगी बीएसआरटीसी की बस, देवघर के लिए भी शुरू हुई सेवा

श्रावणी मेला पर छह जुलाई से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के भागलपुर डिपो से रांची और देवघर के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत होगी. परमिट पर झारखंड परिवहन विभाग में काउंटर हस्ताक्षर हो गया है.

भागलपुर. कई माह बाद आखिरकार भागलपुर पथ परिवहन निगम को रांची बस चलाने के लिए झारखंड सरकार से परमिट मिल गया. परमिट के लिए पिछले कई माह से निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य लगे हुए थे. रांची के साथ देवघर के लिए भी बस चलेगी. श्रावणी मेला पर छह जुलाई से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के भागलपुर डिपो से रांची और देवघर के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत होगी. परमिट पर झारखंड परिवहन विभाग में काउंटर हस्ताक्षर हो गया है.

भागलपुर से देवघर के बीच 182 रुपये किराया तय

बीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि काउंटर हस्ताक्षर होते ही बसों के परिचालन का परमिट मिल गया है. 22 साल बाद भागलपुर से रांची के लिए बस चलाई जायेगी. भागलपुर से देवघर के बीच 182 रुपये किराया तय किया गया है, जबकि भागलपुर से रांची के लिए 550 रुपये किराया होगा. ये बसें नॉन एसी 43 सीटर डीलक्स होंगी.

टाइमिंग

भागलपुर से रांची

भागलपुर से रांची के लिए बस सुबह 7:45 बजे खुलेगी. यह ढाकामोड़,हंसडीहा,देवघर, चकाई, हजारीबाग होते हुए रांची जाएगी. वहीं रांची से सुबह 5:45 बजे भागलपुर के लिए खुलेगी और शाम 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

भागलपुर से देवघर

भागलपुर से देवघर के लिए बस सुबह 7:15 बजे खुलेगी. यह जगदीशपुर, ढाकामोड़,हंसडीहा होते हुए सुबह 11:13 बजे देवघर पहुंचेगी. वहीं देवघर से बस दिन के 2:50 मिनट पर खुलेगी और शाम 6:40 मिनट पर भागलपुर पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >