Viral Video: DJ ने बजा दिया गलत गाना, क्यूट दुल्हन ने बीच वेडिंग दी ऐसा रिएक्शन कि वायरल हो गया वीडियो

Bride Viral Video: शादी के खास मौके पर हर दुल्हन चाहती है कि उसकी एंट्री बिल्कुल परियों जैसी हो, लेकिन जब डीजे ने बजा दिया गलत गाना, तो दुल्हन का रिएक्शन ऐसा आया कि पूरा वेडिंग हॉल हंसी से गूंज उठा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Bride Viral Video: शादी हर लड़की के लिए सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक सपना होती है. एक ऐसा ड्रीम प्रोजेक्ट जिसे वह दिल से सजाती और संवारती है. लहंगे से लेकर जूलरी, मेहंदी से लेकर संगीत तक हर चीज़ में दुल्हन की पसंद ही फाइनल होती है. लेकिन ज़रा सोचिए, जब इतनी तैयारी के बाद भी वेडिंग एंट्री के वक्त कुछ गड़बड़ हो जाए, तो क्या होगा?

सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी वेडिंग एंट्री के वक्त एक ऐसा पल आता है जिसे देखकर लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं. हुआ कुछ यूं कि जब दुल्हन फूलों की वर्षा के बीच पूरे ठाठ से एंट्री कर रही थी, तभी डीजे वाले बाबू ने बजा दिया ग़लत गाना. इतना सुनते ही दुल्हन ने बिना समय गंवाए, कैमरे के सामने मुंह टेढ़ा कर दिया और हाथ से इशारा करते हुए साफ कहा – “नो, ये नहीं!”

सभी लोगों ने फोन में कैद किया रिएक्शन

लेकिन डीजे ने फिर भी गाना बंद नहीं किया, तो दुल्हन का गुस्सा और भी ज़ाहिर हो गया. दुल्हन की इस क्यूट और ज़िद भरी नाराज़गी ने वेडिंग हॉल में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. जहां कुछ मेहमान हंसी नहीं रोक पाए, वहीं कई लोग इस नजारे को अपने फोन में कैद करने लगे.

यूजर्स के मजेदार प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

वीडियो पर अब तक करीब एक लाख लाइक आ चुके हैं और कमेंट सेक्शन में मज़ेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई हुई है. एक यूज़र ने लिखा, “दस मिनट तक समझाने के बाद भी डीजे वाला मेल वर्जन हटाने को राज़ी नहीं हुआ.” वहीं एक और यूज़र ने कमेंट किया, “दुल्हन ने खास तौर पर फीमेल वर्जन के लिए कहा था, प्लान ही चौपट कर दिया.”

हालांकि कुछ लोगों ने इस वाकये को हल्के फुल्के अंदाज में लिया और लिखा, “गलत गाना बजा, तो क्या हुआ? हमें तो दुल्हन का ये प्यारा रिएक्शन देखने को मिला!” इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आज की दुल्हनें हर चीज़ पर अपनी पैनी नज़र रखती हैं और कोई भी गलती उनसे बच नहीं सकती even if you are the DJ!.

Also Read: पीएम मोदी मुझे जंग में जाने की इजाजत दें…, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तेज प्रताप यादव ने सीमा पर लड़ने की जताई इच्छा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >