Bihar Breaking News Live: ICU से बाहर आये लालू प्रसाद, कमरे में हुए शिफ्ट

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:35 PM. 7 Dec 22 9:35 PM. 7 Dec

ICU से बाहर आये लालू प्रसाद, कमरे में हुए शिफ्ट

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ICU से बाहर आ गये हैं. उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. इस बात की जानकारी तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी है.

9:35 PM. 7 Dec 22 9:35 PM. 7 Dec

आपसी विवाद में एक युवक को लगी गोली

बेगूसराय. आपसी विवाद में एक युवक को लगी गोली. गंभीर रूप से घायल युवक का निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु गांव की घटना.

9:35 PM. 7 Dec 22 9:35 PM. 7 Dec

छोटी पहाड़ी इलाके में व्यापारी पर फायरिंग

पटना- छोटी पहाड़ी इलाके में व्यापारी पर फायरिंग. अगमकुआं थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी.

9:35 PM. 7 Dec 22 9:35 PM. 7 Dec

बाइक पर सवार दो युवकों दर्दनाक मौत

मुज़फ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के पताही चौक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों दर्दनाक मौत.

9:35 PM. 7 Dec 22 9:35 PM. 7 Dec

निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट हियरिंग की याचिका दायर

बिहार में निकाय चुनाव पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को तत्काल सुनवाई के लिए याचिका दायर कर दी गयी है. कोर्ट से गुहार लगायी गयी है कि वह तत्काल इस मामले पर सुनवाई करे और बिहार में कराये जा रहे निकाय चुनाव पर रोक लगाये. सुप्रीम कोर्ट में कल यानि 8 नवंबर को इस मामले पर सुनवाई हो सकती है. 

9:35 PM. 7 Dec 22 9:35 PM. 7 Dec

बेगूसराय में लापता बच्चा का गंगा किनारे मिला शव

बेगूसराय. एक बच्चा का गंगा किनारे मिला शव. 3 दिसंबर से लापता था बच्चा. परिजनों ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप. नयागांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव से लापता हुआ था बच्चा. लाल दियारा गंगा किनारे से मिला है बच्चा का शव.

9:35 PM. 7 Dec 22 9:35 PM. 7 Dec

‘हमने कभी नहीं कहा कि बिहार में राम राज्य आ गया गया’

लॉ एंड ऑर्डर पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा- ‘हमने कभी नहीं कहा कि बिहार में राम राज्य आ गया गया’

9:35 PM. 7 Dec 22 9:35 PM. 7 Dec

बाइक की डिक्की तोड़कर कर उच्चकों ने उड़ाये 4 लाख

बेगूसराय – संवेदक के बाइक की डिक्की तोड़कर कर उच्चकों ने 4 लाख रुपए लेकर फरार. छौराही थाना क्षेत्र के परोड़ा गांव की घटना. बैंक से रुपया निकालकर अपने प्लांटेशन फार्म पर बाइक लगाया था पीड़ित. बदमाशों ने प्लांटेशन फार्म के पास ही घटना को दिया अंजाम.

9:35 PM. 7 Dec 22 9:35 PM. 7 Dec

ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक गिरफ्तार

अररिया के जोगबनी से 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

9:35 PM. 7 Dec 22 9:35 PM. 7 Dec

बिहार विधानसभा घेराव करने की दी चेतावनी

शिक्षक अभ्यर्थियों ने महाआंदोलन का किया एलान. 13 दिसंबर से पटना में आंदोलन का किया एलान. 7वें फेज की शिक्षक बहाली को लेकर महाआंदोलन. CTET और BTET पास अभ्यर्थियों ने किया एलान. बिहार विधानसभा घेराव करने की भी दी चेतावनी.

2:08 PM. 7 Dec 22 2:08 PM. 7 Dec

गोपालगंज में अंचल कार्यालय की दलाली करने वाले शिक्षक के घर छापेमारी

बिहार के गोपालगंज में सदर एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार ने मांझा थाना क्षेत्र के एक शिक्षक के घर छापेमारी की है. इस दौरान शिक्षक के निजी आवास से कई सरकारी कागजात बरामद हुए हैं. सभी को सदर एसडीओ ने जब्त कर कार्यवाई शुरू कर दी है.

1:25 PM. 7 Dec 22 1:25 PM. 7 Dec

पीटी परीक्षा में धांधली की जांच की मांग

पटना में BPSC अभ्यर्थी राजभवन मार्च निकाल कर पीटी परीक्षा में धांधली की जांच की मांग की. उन्होंने जेपी गोलंबर पहुंच की प्रदर्शन किया. वहीं गोलंबर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

1:21 PM. 7 Dec 22 1:21 PM. 7 Dec

निलंबित आइपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के फ्लैट का ताला तोड़ा गया

बिहार के निलंबित आइपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. पटना के फ्लैट में ताला लगा हुआ था जिसे खुलवाने का विजलेंस टीम ने काफी प्रयास किया और अंत में ताला तोड़कर अंदर घुसे.

1:21 PM. 7 Dec 22 1:21 PM. 7 Dec

अजीत शर्मा ने की शराबबंदी खत्म करने की मांग

बिहार कांग्रेस के विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने प्रदेश में शराबबंदी को खत्म करने की मांग की है. उनकी दलील है कि सरकारी राजस्व को इससे नुकसान पहुंच रहा है.

1:21 PM. 7 Dec 22 1:21 PM. 7 Dec

बेतिया में स्टेस्ट बैंक में लूटपाट

बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले में स्टेस्ट बैंक में लूटपाट की घटना सामने आई है. बेतिया में हथियारबंद लूटेरे एसबीआइ के संतघाट स्थित ब्रांच में घुसे और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. लाखों रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गये.

12:27 PM. 7 Dec 22 12:27 PM. 7 Dec

BPSC अभ्यर्थियों ने धांधली को लेकर निकाला पैदल मार्च

BPSC अभ्यर्थियों ने धांधली को लेकर पैदल मार्च निकाला. अभ्यार्थियों का कहना है कि जबतक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.

12:27 PM. 7 Dec 22 12:27 PM. 7 Dec

दानापुर के फुलवारीशरीफ में गैस लीकेज की सूचना

दानापुर के फुलवारीशरीफ में लगातार गैस लीकेज की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मचा है. इसको लेकर सांसद रामकृपाल यादव ने निरीक्षण किया. इस दौरान सांसद ने लोगों को भरोसा दिया है.

12:27 PM. 7 Dec 22 12:27 PM. 7 Dec

शिक्षक अभ्यर्थियों ने महाआंदोलन करने का किया एलान

बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों ने महाआंदोलन करने का एलान किया है. शिक्षक अभ्यर्थियों ने 13 दिसंबर से पटना में आंदोलन करेंगे. इस दौरान वे 7वें फेज की शिक्षक बहाली की मांग करेंगे. सीटेट, बीटेट पास अभ्यर्थियों ने आंदोलन करने का एलान किया है. शिक्षक अभ्यर्थियों ने विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है.

12:27 PM. 7 Dec 22 12:27 PM. 7 Dec

IPS आदित्य कुमार के अलग-अलग ठिकानों पर चल रही छापेमारी

IPS आदित्य कुमार पर मामला दर्ज हो गया. इनके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. यह कार्रवाई SVU की टीम कर रही है. बिहार व यूपी में SVU की रेड जारी है. आय से अधिक संपत्ति का आरोप है.

12:27 PM. 7 Dec 22 12:27 PM. 7 Dec

गया में देवघाट पर फल्गु महाआरती कल

गया. अगहन पूर्णिमा के अवसर पर फल्गु नदी के पश्चिमी तट स्थित देवघाट पर फल्गु सेवा समिति द्वारा आठ दिसंबर को फल्गु महाआरती का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी समिति के जिला मीडिया प्रभारी छोटू बारिक ने दी. कल विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह स्थित भगवान श्री विष्णु चरण की विशेष पूजा-अर्चना, आरती के बाद उनका भव्य श्रृंगार किया जाएगा.

9:24 AM. 7 Dec 22 9:24 AM. 7 Dec

पटना. कृषि विभाग के करीब अधिकारी- कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. सभी लोग छापेमारी के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी आदि को चांटा मारने वाले मधुबनी सदर के एसडीओ अश्वनी कुमार की बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं. करीब 15 हजार कर्मचारियों कार्य बहिष्कार से राज्यभर में खाद- बीज का वितरण नहीं हो सका. लाभुकों के खाते में डीबीटी के जरिये ट्रांसफर होने वाला पैसा नहीं पहुंचा. चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत किसानों से जिलावार सुझाव लिये जा रहे हैं, किसान आकर लौट गये. कृषि सचिव को राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक स्थगित करनी पड़ी. जैविक खेती को लेकर होने वाली बैठक भी स्थगित होने की सूचना है. कृषि यंत्र प्रक्रिया भी बाधित हो गयी है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >