BPSC TRE-4 में बढ़ेंगी 2 हजार सीटें? 34000 तक पहुंच सकता है पदों का आंकड़ा, जानिए सबकुछ

BPSC TRE-4 Notification: बिहार के लाखों अभ्यर्थी बीपीएससी टीआरई-4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच उनके लिए अच्छी खबर है. जानकारी के मुताबिक, रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है और लगभग 2 हजार और सीटें जुड़ सकती हैं.

BPSC TRE-4 Notification: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए TRE-4 को लेकर जरूरी खबर है. TRE-4 को लेकर 32,388 पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं. लेकिन अब संभावना है कि इसमें लगभग 2 हजार सीटें और जुड़ सकती हैं. इसके बाद कुल वैकेंसी का आंकड़ा 34 हजार के पार जाने की संभावना है.

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों से TRE-3 के बाद बची हुई रिक्त सीटों का ब्योरा मांगा है. जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद इन पदों को TRE-4 की वैकेंसी में शामिल किया जाएगा. खास बात यह है कि अतिरिक्त पदों में मैथ्स , साइंस और कॉमर्स जैसे विषयों की हिस्सेदारी ज्यादा रहने की संभावना जताई जा रही है.

पहले से 32,388 पदों पर भेजी गई थी अधियाचना

TRE-4 के तहत शिक्षा विभाग पहले ही 32,388 पदों पर भर्ती के लिए BPSC को अधियाचना भेज चुका है. इसमें क्लास 1 से 5 तक के लिए 3,847, क्लास 6 से 8 तक 8,563 और क्लास 9 से 10 तक 3,877 पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा पद क्लास 11 और 12 के लिए है. इनमें 22 विषयों के लिए 16,101 शिक्षकों की नियुक्ति प्रस्तावित है.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मैथ्स-साइंस के अभ्यर्थियों के लिए क्यों खास है मौका?

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या अधिक होने के बावजूद कई विषयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है. खासकर 9वीं से 12वीं तक मैथ्स, फिजिक्स, कैमेस्ट्री और कॉमर्स के शिक्षकों की जरूरत बताई जा रही है. राज्य में 9वीं से 12वीं तक करीब 10 हजार स्कूल हैं और इनमें लगभग 7 हजार स्कूलों में मैथ्स, फिजिक्स और कैमेस्ट्री के शिक्षकों की कमी होने की बात सामने आई है. इसके अलावा बंगला, पाली, प्राकृत, मैथिली, भोजपुरी समेत अन्य विषयों में भी रिक्तियों का ब्योरा मांगा गया है.

TRE-3 के बाद अब TRE-4 पर नजर

जानकारी के मुताबिक, TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के जरिए बिहार में करीब 2.55 लाख शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है. TRE-1 में 1.20 लाख, TRE-2 में 70 हजार और TRE-3 में 66,603 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई. अब अभ्यर्थियों की नजर TRE-4 की अंतिम वैकेंसी पर है.

शिक्षा विभाग से जिलों की रिपोर्ट मिलने के बाद यह तस्वीर और साफ होगी कि किस विषय और किस जिले में कितने पद बढ़ेंगे. इसमें रिक्त पदों के साथ-साथ छात्रों की संख्या और सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का आंकड़ा भी शामिल किया जाएगा.

Also Read: पटना समेत कई शहरों में छाए काले बादल, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >