इस दिन होगी BPSC TRE- 4 शिक्षकों की बहाली, शिक्षा मंत्री ने कर दिया सब क्लियर

BPSC TRE 4: बिहार में बीपीएसी सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की चौथे चरण की बहाली को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. राज्य शिक्षा मंत्री ने खुद इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है. आज सदन की कार्यवाही के दौरान शिक्षा मंत्री ने बहाली को लेकर अपडेट दिया. पढ़ें पूरी खबर…

BPSC TRE- 4: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थी चौथे चरण की बहाली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसको लेकर नई जानकारी सामने आई है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने खुद आज सदन की कार्यवाही के दौरान इसके बारे में जानकारी दी. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसको लेकर कहा, “बीपीएससी टीआरई-4 (चौथे चरण) की प्रक्रिया मई 2025 में शुरू कर दी जाएगी. टीआरई-3 यानी तीसरे चरण की बहाली का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा.”

बता दें, आज बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का 11वां दिन था. सदन में बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने पूछा था कि टीआरई-3 के तहत मल्टीपल रिजल्ट आने से कुछ पद खाली रह गए. इस पर क्या शिक्षा विभाग फिर से बहाली करने जा रहा है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, “जो पद खाली हैं, उसे चौथे चरण में जोड़ा जाएगा. टीआरई-3 के तहत सिर्फ उन्हीं विषयों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया, जिसमें या तो अभ्यर्थी नहीं हैं या फिर वे न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल नहीं कर पाए.” अपने जवाब के माध्यम से शिक्षा मंत्री ने यह साफ कर दिया कि टीआरई-3 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने का कोई भी प्रस्ताव सरकार के सामने विचाराधीन नहीं है.

सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग कर रहे थे अभ्यर्थी

बता दें, टीआरई-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था. अभ्यर्थियों की मांग थी कि टीआरई-3 में कक्षा एक से 12वीं तक में करीब 61 हजार रिजल्ट आया. इसमें करीब 10 से 15 हजार ऐसे शिक्षक पास हुए हैं, जिनका दो-दो जगह तो कहीं तीन-तीन जगह रिजल्ट आ चुका है. उन शिक्षकों को जॉइन तो एक ही जगह करना है. अब इस स्थिति में उन जगहों पर वैसे लोगों की बहाली की जाए, जो कुछ-कुछ नंबर से पीछे रह गए हैं. 

सीएम नीतीश ने बांटा था नियुक्ति पत्र

बीते दिनों बीपीएससी के तीसरे चरण के सफल शिक्षक अभ्यार्थियों को सीएम नीतीश ने गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र दिया था. प्रदेश के आठ जिले, जिनमें पटना, नालंदा, वैशाली, सारण, भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर और अरवल शामिल हैं, के सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे. बाकी शिक्षकों को उनके जिले में ही नियुक्ति पत्र दिया गया था.

ALSO READ: Bihar Budget Session: शिक्षकों के मुद्दे पर साथ आया पक्ष-विपक्ष! सीएम नीतीश ने अपने अंदाज में दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >