Bihar BPSC TRE 4.0: बिहार TRE 4.0 का नया नोटिस जारी, 32388 शिक्षक पदों पर अब इस तारीख से आवेदन

Bihar BPSC TRE 4.0: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया फिर आगे बढ़ गई है. BPSC ने TRE-4.0 को लेकर नया विज्ञापन जारी किया है. पुराने विज्ञापन को रद्द कर नई प्रक्रिया शुरू की गई है. अब उम्मीदवार तय तारीख से ऑनलाइन आवेदन और शुल्क का भुगतान कर सकेंगे.

Bihar BPSC TRE 4.0: बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने फेज चार की टीचर भर्ती परीक्षा TRE-4 के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दी है. शिक्षा विभाग के तहत 32388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे.

आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत नया पत्र जारी किया गया है. इसमें आवेदन और शुल्क जमा करने से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें बताई गई हैं.

25 सितंबर से भर सकेंगे फॉर्म

TRE-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 26 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा. आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थी करीब एक महीने तक अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकेंगे.

शुल्क जमा करने की तारीख अलग

आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे. इसलिए फॉर्म भरने के साथ-साथ शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख का भी ध्यान रखना जरूरी है.


पहले जारी हुआ था विज्ञापन

बीपीएससी के अनुसार, शिक्षा विभाग के तहत 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए इससे पहले 18 अगस्त 2026 को विज्ञापन संख्या 14/2026 जारी किया गया था.

अब आयोग ने विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत शुद्धि पत्र जारी कर आवेदन से जुड़ी नई महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी दी है.

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

आयोग ने कहा है कि भर्ती से जुड़ी विस्तृत सूचना, जरूरी विवरण, निर्देश और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

TRE-4 के लिए जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 26 अक्टूबर 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की शुरुआत: 25 सितंबर 2026

शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 25 अक्टूबर 2026

इसे भी पढ़ें : Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >