बिहार शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण: सिवान में 2560 शिक्षकों को, गोपालगंज में 1796 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

BPSC Teacher News Live: बिहार में 97 हजार शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. पटना के गांधी मैदान में शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है. सीएम नीतीश कुमार आज 26 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. नियुक्ति अपडेट को पढ़ें prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में…

Live Updates
1:06 AM. 14 Jan 24 7:36 PM. 13 Jan

गोपालगंज में 1796 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

गोपालगंज में जब डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बीपीएससी से चयनित 1796 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा तो शिक्षकों का उत्साह और उमंग बढ़ गया, उनका नौकरी का सपना साकार हो गया. कार्यक्रम का आयोजन मिंज स्टेडियम में किया गया.

1:06 AM. 14 Jan 24 7:36 PM. 13 Jan

सिवान में 2560 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

सिवान में एम हाई स्कूल प्रांगण में 2560 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के द्वारा वितरण किया गया. इस दौरान एसडीओ जिला शिक्षा पदाधिकारी डीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें. नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान नव नियुक्त शिक्षकों ने खूब तालियां बजाई. उनके चेहरे पर एक खुशी का मुस्कान दिखाने को मिल रहा था नियुक्ति पत्र मिलने के बाद प्रीति कुमारी अंकिता कुमारी परीक्षा कुमारी शिल्पी कुमारी ने बतलाया कि नए साल के सौगात हम लोग को मिला है. नीतीश कुमार को दिल से धन्यवाद दिया.

9:58 PM. 13 Jan 24 4:28 PM. 13 Jan

सीएम नीतीश कुमार ने अपना वादा किया पूरा, बोले डिप्टी सीएम- आज ऐतिहासिक दिन

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने अपना वादा पूरा किया है. आज ऐतिहासिक दिन है. बिहार ने रिकोर्ड बनाया है और यहां एक लाख से अधिक शिक्षकों को नौकरी मिली है.

9:58 PM. 13 Jan 24 4:28 PM. 13 Jan

सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम ने शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, डिप्टी सीएम भी कार्यक्रम में मौजूद

सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षकों को गांधी मौदान में नियुक्ति पत्र सौंपा है. डिप्टी सीएम भी कार्यक्रम में मौजूद है. इन्होंने भी टीचरों को नियुक्ति पत्र दिया है. यह कार्यक्रम अभी जारी है. सीएम नीतीश कुमार लगातार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं.

9:58 PM. 13 Jan 24 4:28 PM. 13 Jan

विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर बिहार होता अग्रणी,कार्यक्रम में बोले मंत्री

विशेष राज्य का दर्जा मिलने पर बिहार देश में अग्रणी होता. नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने यह बात कही है. साथ ही सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की है.

9:58 PM. 13 Jan 24 4:28 PM. 13 Jan

नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, सीएम ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ

नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है. इस कार्यक्रम का सीएम नीतीश कुमार ने दीप प्रजव्लित कर शुभारंभ किया है. इस दौरान तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद है. वहीं, शिक्षा मंत्री लोगों को संबोधित कर रहे हैं.

मुख्य बातें

BPSC Teacher News Live: बिहार में 97 हजार शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. पटना के गांधी मैदान में शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है. सीएम नीतीश कुमार आज 26 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. नियुक्ति अपडेट को पढ़ें prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >