BPSC Success Story: कपड़े बेचने वाले का बेटा बना टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर, सेल्फ स्टडी के दम पर अभिनव बने अधिकारी

BPSC Success Story: दरभंगा के बिरौल प्रखंड स्थित पड़री गांव के अभिनव कुमार ठाकुर ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त किया है. उनकी उपलब्धि से गांव और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. पढ़ें अभिनव की पूरी स्टोरी…

BPSC Success Story: दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड के पड़री गांव के लिए गर्व का क्षण है. गांव के होनहार युवा अभिनव कुमार ठाकुर ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर का पद प्राप्त किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है. परिवार और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया.

सीमित संसाधनों में हासिल की बड़ी सफलता

सीमित संसाधनों में हासिल की सफलता, फोटो- ai जेनरेटेड

अभिनव कुमार ठाकुर, स्थानीय कपड़ा व्यवसायी संजय ठाकुर और गृहिणी ममता देवी के पुत्र हैं. परिजनों के अनुसार अभिनव बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं.

उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत की और रोजाना 8 से 10 घंटे की पढ़ाई तथा सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता अब ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है.

यह भी पढे़ं: Bihar Red Light Area Raid: कोठे पर डांस के साथ छलक रहे थे जाम, पुलिस की रेड में तीन नर्तकियों संग एक ग्राहक गिरफ्तार

गांव में जश्न, लोगों ने दी बधाई

अधिकारी बनने के बाद गांव में जश्न का माहौल, फोटो- एआई

अभिनव की सफलता की खबर मिलते ही पड़री गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की.

समाजसेवी और सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष अच्युतानंद ठाकुर ने कहा कि अभिनव की मेहनत, लगन और अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उनकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढे़ं: Bihar Land Transfer Rule Change: लैंड ट्रांसफर के नियम में बदलाव, DM को अब 10 एकड़ तक मंजूरी देने का अधिकार

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

पूर्व मुखिया धीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि गांव के बेटे ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी उपलब्धि से गांव और प्रखंड के युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नया उत्साह पैदा हुआ है.

स्थानीय छात्रों ने भी कहा कि अभिनव की सफलता से उन्हें बीपीएससी और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिली है.

उज्ज्वल भविष्य की कामना

गौड़ा बौराम के पूर्व प्रत्याशी श्याम सुंदर चौधरी, मुखिया संघ के उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ठाकुर और घनश्याम राय समेत कई लोगों ने अभिनव कुमार ठाकुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना की है.

ग्रामीणों का मानना है कि अभिनव जैसे युवा अधिकारी प्रशासन और आम लोगों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

यह भी पढे़ं: Bihar Vidhwa Pension Scheme: सरकार दे रही हर महीने 1100 रुपये पेंशन , जानिए विधवा पेंशन योजना की पूरी प्रक्रिया

दरभंगा से शंकर सहनी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >