बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया…

BPSC Recruitment 2024: बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 1339 रिक्त पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है. अगर आप भी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्य हैं तो आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

BPSC Recruitment 2024: बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 1339 रिक्त पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है. अगर आप भी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्य हैं तो आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है. असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में की जाएगी.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमडी/एमएस/डीएनबी पास किया होना अनिवार्य है. साथ हीं उम्मीदवारों के पास अनुभव प्रमाण पत्र का होना भी जरूरी है. असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्र सीमा की बात करें तो 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि पिछड़ा और अति पिछड़ा जाती के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 48 साल और एससी/एसटी के लिए 50 साल निर्धारित की गई है.

आवेदन शुल्क

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये तो वहीं एससी/एसटी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है.

चयन प्रक्रिया

बता दें कि इस पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का परीक्षा नहीं देना होगा. इस पद पर चयन एमबीबीएस/एमडी/डीएम आदि में मिले मार्क्स के आधार पर किया जाएगा. इन मार्क्स का एक वेटेज निर्धारित किया गया है जिसके आधार पर चयन किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन

  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा.
  • जब वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा फिर आपको Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपको नए पोर्टल पर जाकर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है.
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज कर अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करना है.
  • फिर अंत में उम्मीदवारों को शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर देना है और अपना रसीद डाउनलोड कर लेना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >