BPSC Paper Leak: पटना DM के खिलाफ NHRC में शिकायत दर्ज, छात्रों का पक्ष रखेंगे दिल्ली के ये वकील

BPSC Paper Leak: राजधानी पटना में BPSC पेपर लीक का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया. मामला शांत कराने पहुंचे पटना DM ने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया. DM डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ NHRC में शिकायत दर्ज कराई गई है.

BPSC Paper Leak: बिहार में शुक्रवार को 70वीं बीपीएससी परीक्षा का आयोजन राज्य के लगभग सभी जिलों में किया गया था. जिसके लिए पूरे बिहार में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा के दौरान छात्रों ने पटना के कुम्हरार में बापू सेंटर पर हंगामा कर दिया. इस दौरान मामला शांत कराने पहुंचे पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया. जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. थप्पड़ मारने के मामले में पटना डीएम के खिलाफ NHRC में शिकायत दर्ज कराई गई है. बता दें कि दिल्ली में रहने वाले वकील बृजेश सिंह ने डीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

DM पर लगाया था बिकने का आरोप

बता दें कि छात्रों को समझाने पहुंचे पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मार दिया. बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी ने डीएम पर कथित तौर पर बिकने का आरोप लगाया था. इस पर वह भड़क गए और थप्पड़ मार दिया. इसके बाद राजधानी पटना में अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया.

Also Read: बिहार के लाल ने किया कमाल, गांव में पढ़ाई कर BARC में बने वैज्ञानिक…

छात्रों का आरोप- 40 मिनट बाद दिया गया पेपर

बीपीएससी की परीक्षा के दौरान ही छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे. छात्रों ने आरोप लगाया था कि उन्हें करीब 40 मिनट बाद प्रश्न पत्र दिया गया. कुछ छात्रों ने तो पेपर लीक होने का भी आरोप लगाया. उनका कहना था कि उन्हें बीपीएससी के अधिकारियों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा. हम उन तक अपनी बात रखना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >